Get App

Gold-Silver Outlook: गोल्ड-सिल्वर मार्केट में मचा हाहाकार! भारी मंदी के बीच रॉबर्ट कियोसाकी ने कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

Robert Kiyosaki Gold Silver Outlook: रॉबर्ट कियोसाकी के मुताबिक, मौजूदा बाजार में दिख रही मंदी असल में सोने और चांदी का बुलबुला फूटना नहीं है, बल्कि यह स्मार्ट निवेशकों के लिए कम कीमतों पर पोर्टफोलियो में कीमती धातुएं जोड़ने का एक शानदार और सुनहरा अवसर है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 20, 2026 पर 4:39 PM
Gold-Silver Outlook: गोल्ड-सिल्वर मार्केट में मचा हाहाकार! भारी मंदी के बीच रॉबर्ट कियोसाकी ने कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
रॉबर्ट कियोसाकी ने साफ किया कि निवेशकों को इस गिरावट से डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है

Robert Kiyosaki Investment Tips: मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी अपने बेबाक निवेश सुझावों के लिए जाने जाते हैं। इस समय जब भारत से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक में सोने और चांदी की कीमतों में जबर्दस्त गिरावट देखी जा रही है, तब भी कियोसाकी इन कीमती धातुओं को लेकर बेहद पॉजिटिव हैं।

बाजार में मचे हाहाकार और कीमतों के टूटने के बावजूद उन्होंने निवेशकों को एक नया मंत्र देते हुए कहा है कि यह अमीर बनने का सबसे सही मौका है। आइए जानते हैं घरेलू बाजार का ताजा हाल और कियोसाकी की इस नई भविष्यवाणी के पीछे का गणित।

घरेलू बाजार में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से बहुत सस्ते हुए सोना-चांदी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और घरेलू सर्राफा बाजार (IBJA) दोनों ही जगह बीते कुछ दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में भारी कटौतियां देखने को मिली हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें