Gold Silver Prices: सोमवार को देश की राजधानी में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। चांदी ₹1,800 सस्ती होकर ₹2.45 लाख प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं, सोना ₹300 गिरकर ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम रह गया। डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के मौके पर मंगलवार को बुलियन मार्केट बंद रहेगा।
