Get App

Google ने इंडिया में लॉन्च किया डिजिटल वॉलेट, जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा

Google digital wallet: Google ने सबसे पहले गूगल अपना वॉलेट अमेरिका में 2011 में लॉन्च किया था। फिर 2022 में इसकी ब्रांडिंग की गई। यह इंडिया में लॉन्च वॉलेट से अलग है। इंडिया में लॉन्च वॉलेट पर पेमेंट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके जरिए फ्लाइट बोर्डिंग पास, मूवी टिकट, इवेंट्स के टिकट, कुछ शहरों में मेट्रो टिकट्स एक्सेस किए जा सकेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2024 पर 12:21 PM
Google ने इंडिया में लॉन्च किया डिजिटल वॉलेट, जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा
Google ने बताया है कि उसने अपने वॉलेट के लिए इंडिया में टॉप 20 ब्रांड्स से समझौते किए हैं। इनमें PVR और INOX, Air India, Indigo, Flipkart, Pine Labs, Kochi Metro, Abhibus शामिल हैं।

गूगल ने अपना डिजिटल वॉलेट इंडिया में लॉन्च कर दिया है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि उसका वॉलेट ऐप लोगों की जिदंगी को आसान बनाएगा। यूजर्स इसकी मदद से फ्लाइट बोर्डिंग पास, सिनेमा के टिकट, इवेंट्स के टिकट, बस टिकट, मेट्रो टिकट को एक्सेस कर सकेंगे। ऐसे में यूजर्स को फिजिकल फॉर्म में टिकट रखने की जरूरत नहीं रह जाएगी। साथ ही टिकट गुम होने का डर नहीं नहीं रह जाएगा। गूगल ने इसके लिए एक दर्जन से ज्यादा कंपनियों से समझौता किया है। अमेरिका सहित कई देशों में गूगल का यह वॉलेट पहले मौजूद हैं।

गूगल ने कई ब्रांड्स से मिलाया हाथ

Google ने बताया है कि उसने अपने वॉलेट के लिए इंडिया में टॉप 20 ब्रांड्स से समझौते किए हैं। इनमें PVR और INOX, Air India, Indigo, Flipkart, Pine Labs, Kochi Metro, Abhibus  शामिल हैं। गूगल ने कॉर्पोरेट बैजेज के लिए भी कुछ कंपनियों से समझौता किए हैं। इससे उन कंपनियों के एंप्लॉयीज सीधे उनके स्मार्टफोन में उपलब्ध होंगे। यूजर्स बारकोड और क्यूआर कोड की मदद से नए पासेज भी वॉलेट में क्रिएट कर सकेंगे।

जीमेल की कई जानकारियां भी वॉलेट पर मिलेंगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें