Get App

HDFC Bank ने घटाया MCLR, क्या आपकी होम लोन EMI होगी कम?

HDFC Bank MCLR Home Loan Interest Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है। एचडीएफसी बैंक ने MCLR में 0.05 फीसदी की कमी कर दी है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 2:36 PM
HDFC Bank ने घटाया MCLR, क्या आपकी होम लोन EMI होगी कम?
HDFC Bank ने अपना MCLR घटा दिया है।

HDFC Bank MCLR Home Loan Interest Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है। एचडीएफसी बैंक ने MCLR में 0.05 फीसदी की कमी कर दी है। हालांकि, ये कटौती बैंक ने ओवरनाइट, एक महीना और तीन महीना के पीरियड पर की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पिछले साल दिसंबर 2025 में रेपो रेट को 5.50% से घटाकर 5.25% कर दिया था। उसके बाद से कई बैंकों ने होम लोन और एफडी पर इंटरेस्ट रेट को घटाया है।

RBI की कटौती के बाद ये दूसरी बार है जब HDFC Bank ने MCLR ने घटाया है। बैंकों की इस कटौती का सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा जिनके लोन MCLR, RLLR या RBLR से जुड़े हुए हैं। MCLR कम होने से होम लोन की दरें भी कम होती है।

HDFC बैंक ने MCLR घटाया

HDFC बैंक ने अपने MCLR रेट्स में 5 बेसिस पॉइंट तक की कटौती की है।  MCLR रेंज 8.25% से 8.55% के बीच है। पहले यह 8.30% से 8.60% के बीच थी। इसका फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जिनके होम लोन या दूसरे रिटेल लोन MCLR से जुड़े हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें