Senior Cititzen Saving Scheme: सीनियर सिटीजन के लिए काम की खबर है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC अब सानियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) के तहत डिपॉजिट ले सकता है। अभी तक पोस्ट ऑफिस और पब्लिक सेक्टर बैंक में सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम का अकाउंट खोला जा सकता था। अब सीनियर सिटीजन एचडीएफसी बैंक में भी सीनियर सिटीजन सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं। आपको बता दें कि योजना के तहत 8.2 फीसदी इंटरेस्ट सीनियर सिटीजन को मिलता है। यह सरकार की तरफ से चलाई जा रही सेविंग स्कीम है। योजना के तय सीनियर सिटीजन को तय इंटरेस्ट यानी इनकम होती है। ये योजना रिटायरमेंट के बाद तय इनकम पाने का बेस्ट ऑप्शन है।
