Get App

हेल्थ इंश्योरेंस ले रहे हैं? जानिए बीमा कंपनी को क्या-क्या बताना जरूरी, ताकि क्लेम में न हो कोई झंझट

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम आखिर क्यों रिजेक्ट हो जाता है, जबकि पॉलिसी चालू होती है? वजह अक्सर प्रपोजल फॉर्म में छूटी जानकारी होती है। जानिए कौन सी छोटी गलती इलाज के समय बड़ी मुसीबत बन सकती है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 26, 2026 पर 2:50 PM
हेल्थ इंश्योरेंस ले रहे हैं? जानिए बीमा कंपनी को क्या-क्या बताना जरूरी, ताकि क्लेम में न हो कोई झंझट
अगर आप कभी अस्पताल में भर्ती हुए हैं, तो उसकी जानकारी भी हेल्थ इंश्योरेंस लेते वक्त दें।

हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय हम अक्सर यह देखते हैं कि कवरेज कितना है, प्रीमियम कितना देना होगा और कौन से अस्पताल नेटवर्क में हैं। लेकिन एक हिस्सा ऐसा है जिसे लोग जल्दबाजी में भर देते हैं, प्रपोजल फॉर्म।

यही फॉर्म बीमा कंपनी और आपके बीच होने वाले समझौते की बुनियाद होता है। इसमें दी गई आपकी मेडिकल और निजी जानकारी के आधार पर ही पॉलिसी की शर्तें तय होती हैं। इसलिए यहां दी गई हर जानकारी सही और पूरी होनी चाहिए।

प्रपोजल फॉर्म को हल्के में न लें

प्रपोजल फॉर्म सिर्फ कागजी औपचारिकता नहीं है। यह आपकी हेल्थ प्रोफाइल का आधिकारिक रिकॉर्ड बनता है। बीमा कंपनी इसी जानकारी के आधार पर जोखिम का आकलन करती है और तय करती है कि कवरेज कैसे और किन शर्तों पर दिया जाएगा। अगर यहां कोई बात छूट जाती है या सही तरीके से नहीं बताई जाती, तो बाद में क्लेम के समय परेशानी हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें