Get App

आसमान पर सोने का भाव, क्या फेस्टिव सीजन की खरीदारी पर पड़ेगा असर? जानिए एक्सपर्ट से

Festive season gold demand: फेस्टिव सीजन की शुरुआत से ही सोने का भाव नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। क्या इससे गोल्ड की डिमांड और उपभोक्ताओं की खरीद आदतों पर असर पड़ेगा? जानिए एक्सपर्ट से।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 24, 2025 पर 6:16 PM
आसमान पर सोने का भाव, क्या फेस्टिव सीजन की खरीदारी पर पड़ेगा असर? जानिए एक्सपर्ट से
ऑगमोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी का मानना है कि गोल्ड का दाम बढ़ने के बावजूद गहनों की डिमांड बरकरार रहेगी

Festive season gold demand: नवरात्रि के साथ त्योहारी सीजन का आगाज भी हो गया है। हर साल करवा चौथ से लेकर दशहरा और दिवाली तक सोने की भारी खरीदारी होती है। शादी का सीजन भी गहनों की डिमांड को हवा देता है। लेकिन, इस साल मामला थोड़ा अलग है। सोने का दाम नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुका है। गोल्ड का भाव बुधवार, 24 सितंबर को 1.14 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस त्योहारी सीजन में सोने की खरीदारी होगी या नहीं। आइए एक्सपर्ट से इसका जवाब जानते हैं।

बदल रही खरीदारी की आदत

ऑगमोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी का मानना है कि गोल्ड का दाम बढ़ने के बावजूद गहनों की डिमांड बरकरार रहेगी उन्होंने कहा, 'त्योहारी मौसम आमतौर पर भारत में सोने की मांग का सबसे ऊंचा समय होता है। यह संस्कृति, धर्म और लोगों की भावनाओं से जुड़ा है। यही वजह है कि रिकॉर्ड ऊंची कीमतों के बावजूद उपभोक्ता सोना खरीदने हैं। हालांकि उनकी खरीदारी की आदतें बदल रही हैं।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें