Get App

अब आप आसानी से बदल सकते हैं अपना FASTag बैंक, जानिये स्टेप बाय स्टेप तरीका

Fastag: अगर आप हाईवे पर गाड़ी चलाते हैं, तो आपने अपने व्हीकल पर FASTag जरूर लगवाया होगा। ये एक स्टिकर होता है जो रेडियो-फ्रीक्वेंसी (RFID) तकनीक से जुड़ा होता है। इससे टोल प्लाजा पर बिना रुके सीधे आपके बैंक अकाउंट से पैसा कट जाता है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Jul 17, 2025 पर 1:19 PM
अब आप आसानी से बदल सकते हैं अपना FASTag बैंक, जानिये स्टेप बाय स्टेप तरीका
आप अपना FASTag दूसरे बैंक में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।

Fastag: अगर आप हाईवे पर गाड़ी चलाते हैं, तो आपने अपने व्हीकल पर FASTag जरूर लगवाया होगा। ये एक स्टिकर होता है जो रेडियो-फ्रीक्वेंसी (RFID) तकनीक से जुड़ा होता है। इससे टोल प्लाजा पर बिना रुके सीधे आपके बैंक अकाउंट से पैसा कट जाता है। लेकिन अगर आप किसी और बैंक की सर्विस लेना चाहते हैं या मौजूदा बैंक में कोई परेशानी आ रही है, तो अब आप अपना FASTag दूसरे बैंक में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।

लोग FASTag ट्रांसफर क्यों करना चाहते हैं?

कई बार कुछ बैंकों पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) पाबंदी लगा देता है। अगर आपका FASTag ऐसे बैंक से जुड़ा है जिस पर बैन लगा हो, तो वह काम नहीं करेगा।

वन FASTag वन व्हीकल नियम के अनुसार नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के नए नियम के अनुसार, एक गाड़ी के लिए सिर्फ एक FASTag मान्य होगा। अगर आपने एक ही गाड़ी के लिए अलग-अलग बैंकों से FASTag लिया है, तो केवल आखिरी वाला ही काम करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें