Get App

IDFC First बैंक के क्रेडिट कार्ड से यूटिलिटी बिल पेमेंट हो जाएगा महंगा, 1 मई से लागू होंगे नए नियम

Rule Changing From 1 May 2024: Yes Bank और ICICI बैंक के बाद IDFC फर्स्ट बैंक भी 1 मई 2024 से नियमों में बदलाव करने जा रहा है। 1 मई से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से यूटिलिटी बिल पमेंट करने की कॉस्ट बढ़ जाएगी। यानी, बैंक कुछ ट्रांजेक्शन पर सरचार्ज लगाने वाला है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2024 पर 9:50 PM
IDFC First बैंक के क्रेडिट कार्ड से यूटिलिटी बिल पेमेंट हो जाएगा महंगा, 1 मई से लागू होंगे नए नियम
Rule Changing From 1 May 2024: Yes Bank और ICICI बैंक के बाद IDFC फर्स्ट बैंक भी 1 मई 2024 से नियमों में बदलाव करने जा रहा है।

Rule Changing From 1 May 2024: Yes Bank और ICICI बैंक के बाद IDFC फर्स्ट बैंक भी 1 मई 2024 से नियमों में बदलाव करने जा रहा है। 1 मई से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से यूटिलिटी बिल पमेंट करने की कॉस्ट बढ़ जाएगी। यानी, बैंक कुछ ट्रांजेक्शन पर सरचार्ज लगाने वाला है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सिंगल स्टेटमेंट साइकिलके जरिये 20,000 रुपये से अधिक की पेमेंट पर जीएसटी के साथ 1% सरचार्ज लगाने की घोषणा की है।

क्रेडिट कार्ड से यूटिलिटी बिल पेमेंट पड़ेगा महंगा

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के इस फैसले से आपके यूटिलिटी बिल पेमेंट पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। इसमें टेलिकम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रिसिटी, गैस, बिजली, इंटरनेट सर्विस, केबल सर्विस, पानी के बिल आदि पर असर पड़ सकता है जिसमें ज्यादा अमाउंट में ट्रांजेक्शन होता है। हालांकि, फर्स्ट प्राइवेट क्रेडिट कार्ड, एलआईसी क्लासिक क्रेडिट कार्ड और एलआईसी सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड जैसे कार्ड पर ये लागू नहीं होगा।

बदले एयरपोर्ट लाउंस एक्सेस नियम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें