Get App

Bank Account Safety: मोबाइल बैंकिंग के दौर में कहीं आपका बैंक खाता 'खतरे' में तो नहीं? ऐसे पहचानें अनचाही घुसपैठ

Bank Account Safety: यह लेख मोबाइल बैंकिंग धोखाधड़ी के प्रति सचेत करता है और बताता है कि कैसे 'मैनेज डिवाइसेस' सेटिंग के जरिए अनजान लॉग-इन की पहचान कर अकाउंट सुरक्षित रखा जा सकता है। इसमें संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पासवर्ड बदलने और बैंक को सूचित करने जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपायों पर जोर दिया गया है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 26, 2026 पर 2:47 PM
Bank Account Safety: मोबाइल बैंकिंग के दौर में कहीं आपका बैंक खाता 'खतरे' में तो नहीं? ऐसे पहचानें अनचाही घुसपैठ

आज के डिजिटल युग में मोबाइल बैंकिंग ने हमारी लाइफस्टाइल को जितना आसान बनाया है, जोखिम भी उतने ही बढ़ा दिए हैं। अब हमें पैसे भेजने या बिल चुकाने के लिए बैंक की लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ता, बस एक क्लिक और काम हो गया। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी इसी सहूलियत का फायदा कोई और भी उठा सकता है? साइबर अपराधी अब इतने शातिर हो गए हैं कि वे आपके फोन तक पहुँचे बिना भी आपके खाते में सेंध लगा सकते हैं।

'साइलेंट' हमला

अक्सर हमें लगता है कि जब तक हमारे पास हमारा फोन है और ओटीपी (OTP) सुरक्षित है, तब तक कोई हमारे बैंक अकाउंट को हाथ नहीं लगा सकता। लेकिन हकीकत इससे अलग है। जालसाज अब 'साइलेंट लॉग-इन' का सहारा ले रहे हैं। इसमें आपके पास कोई जोरदार चेतावनी नहीं आती, बल्कि धीरे से आपके अकाउंट को किसी दूसरे डिवाइस पर एक्सेस कर लिया जाता है।

अगर आपका बैंकिंग ऐप अचानक धीमा चलने लगे, आप बार-बार खुद-ब-खुद लॉग-आउट हो रहे हों, या फोन पर बार-बार 'डिवाइस वेरिफिकेशन' के मैसेज आ रहे हों, तो इन्हें तकनीकी खराबी समझकर नजरअंदाज न करें। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि कोई और आपके ट्रांजेक्शन पैटर्न और बैलेंस पर नजर रख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें