आजकल भारतीय निवेशकों के लिए Apple, टेस्ला जैसी विदेशी कंपनियों के शेयर खरीदना आसान हो गया है। लेकिन इन निवेशों से होने वाली कमाई पर टैक्स नियम काफी सख्त हैं। खासकर कई लोग एक बड़ी गलती कर देते हैं। विदेशी शेयर से मिलने वाले डिविडेंड को ITR में दिखाना भूल जाते हैं। यह छोटी सी चूक आगे चलकर भारी जुर्माने और नोटिस का कारण बन सकती है।
