इनकम टैक्स के कई नियम टैक्सपेयर्स को टैक्स सेविंग्स की इजाजत देते हैं। हर नियम के साथ कुछ शर्तें जुड़ी होती हैं। टैक्यपेयर्स अपने करीबी रिश्तेदार को गिफ्ट देकर भी टैक्स बचा सकते हैं। लेकिन, इसमें एक पेच है। गिफ्ट पर आम तौर पर टैक्स नहीं लगता है। लेकिन, अगर गिफ्ट के पैसे को इनवेस्ट किया जाता है और उससे इनकम होती है तो इस पर क्लबिंग का नियम लागू होता है। इस बारे में इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 64 में बताया गया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
