Get App

ITR Filing 2025: कहीं बंद तो नहीं है आपका PAN? कैसे चलेगा पता, क्या है दोबारा शुरू करने का तरीका

ITR Filing 2025:अगर आपका PAN कार्ड इनएक्टिव है या आधार से लिंक नहीं है, तो आप ITR फाइल नहीं कर पाएंगे। यहां जानें पैन स्टेटस चेक करने, आधार से लिंक करने और इनएक्टिव पैन से होने वाले नुकसान की पूरी जानकारी।

Suneel Kumarअपडेटेड May 22, 2025 पर 4:49 PM
ITR Filing 2025: कहीं बंद तो नहीं है आपका PAN? कैसे चलेगा पता, क्या है दोबारा शुरू करने का तरीका
सरकार ने पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है।

ITR Filing 2025: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सभी इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म नोटिफाई कर दिए हैं। ITR फाइल करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है, जिसकी डेडलाइन 31 जुलाई 2025 होगी। लेकिन, अगर आपका परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) इनएक्टिव है या फिर आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो आप ITR नहीं फाइल कर पाएंगे। आपको TDS क्रेडिट क्लेम करने में भी दिक्कत होगी।

बहुत से लोगों को पता नहीं होता कि उनका पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं। और कई बार लिंकिंग ना होने से ITR रद्द हो जाता है। आइए जानते हैं कि आप अपना पैन स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं, उसे आधार से लिंक करने का क्या तरीका है, और लिंक न होने पर क्या असर पड़ सकता है।

पैन कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें?

आप इनकम टैक्स की आधिकारिक साइट पर जाकर खुद ही चेक कर सकते हैं कि आपका पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं। इसके लिए आपको किसी एजेंट या CA के पास जाने की जरूरत नहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें