ITR Filing 2026: नौकरी करने वाले कई लोगों को लगता है कि खाते में आने वाली पूरी सैलरी पर टैक्स देना पड़ता है, लेकिन ऐसा नहीं होता। सैलरी में बेसिक पे, HRA, स्पेशल अलाउंस, बोनस और दूसरे कई हिस्से शामिल होते हैं। इनमें से कुछ हिस्सों पर टैक्स छूट भी मिल सकती है। इसलिए सिर्फ CTC देखकर टैक्स तय नहीं होता। आइए जानते है कि 2026 का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR Filing 2026) फाइल करते समय सैलरीड क्लास को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
