कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव का मामला भारत में सोने की तस्करी के बड़े मामलों में से एक बन गया है। यह मामला बताता है कि कैसे तस्कर कस्टम नियमों का उल्लंघन करके अवैध कारोबार करते हैं। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव से 14.8 किलोग्राम सोना बरामद होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया है। यह अब तक की सबसे बड़ी सोने की तस्करी में से एक मानी जा रही है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया, जब रान्या एयरपोर्ट सुरक्षा जांच से बस एक कदम दूर थीं। यहां जानिए क्या कहते हैं कस्टम के नियम कि फॉरेन से आते हुए कितना गोल्ड और कैश ला सकते हैं।
