Get App

मोदी सरकार बंद करने वाली है महिला सम्मान सेविंग स्कीम! इन्वेस्ट करने के लिए बचे हैं सिर्फ चार महीने

Mahila Samman Certificate: महिलाओं के लिए स्पेशल योजना महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट अगले साल बंद हो सकती है। सरकार की योजना में महिलाएं मार्च 2025 तक निवेश कर सकती हैं। यानी, महिलाओं के पास निवेश के लिए सिर्फ चार महीने का समय बचा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2024 पर 10:34 PM
मोदी सरकार बंद करने वाली है महिला सम्मान सेविंग स्कीम! इन्वेस्ट करने के लिए बचे हैं सिर्फ चार महीने
Mahila Samman Certificate: महिलाओं के लिए स्पेशल योजना महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट अगले साल बंद हो सकती है।

Mahila Samman Certificate: महिलाओं के लिए स्पेशल योजना महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट अगले साल बंद हो सकती है। सरकार की योजना में महिलाएं मार्च 2025 तक निवेश कर सकती हैं। यानी, महिलाओं के पास निवेश के लिए सिर्फ चार महीने का समय बचा है। सूत्रों के अनुसार अब तक इस योजना में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। यह स्कीम एफडी से अधिक ब्याज दे रह है और जोखिम से मुक्त है, जो इसे महिलाओं के लिए आकर्षक बनाता है।

दो साल में 7.5% ब्याज का फायदा

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट में निवेश पर सालाना 7.5% का ब्याज मिल रहा है। यह ब्याज तिमाही आधार पर कैलकुलेट होता है। उदाहरण के तौर पर यदि कोई महिला 2 लाख रुपये का निवेश करती है, तो दो साल बाद उसे कुल ₹2,32,044 रुपये वापस मिलेंगे। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें फिक्स्ड रिटर्न मिलता है और शेयर बाजार की तरह किसी जोखिम का सामना नहीं करना पड़ता।

कौन खोल सकता है खाता?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें