Get App

UTS App: अब रेलवे का पुराना ऐप UTS हुआ बंद, RailOne बनेगा नया टिकटिंग साथी... जानिए डिटेल्स

Railway App: भारतीय रेलवे ने आज यानी 1 मार्च 2026 से अपने पुराने टिकट बुकिंग ऐप UTS (Unreserved Ticketing System) को पूरी तरह बंद कर दिया है। यह ऐप साल 2014 में लॉन्च हुआ था और लाखों यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म टिकट, सीजन टिकट और अनारक्षित टिकट बुक करने का आसान साधन बन गया था।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 01, 2026 पर 3:17 PM
UTS App: अब रेलवे का पुराना ऐप UTS हुआ बंद, RailOne बनेगा नया टिकटिंग साथी... जानिए डिटेल्स

आज, 1 मार्च 2026 से भारतीय रेलवे ने अपने लोकप्रिय UTS (अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम) ऐप को पूरी तरह बंद कर दिया है। लाखों यात्रियों के लिए यह बड़ा बदलाव है, जो अब सभी टिकट बुकिंग और संबंधित सेवाओं के लिए नए RailOne सुपर ऐप पर शिफ्ट हो जाएंगे।

क्यों बंद हुआ UTS ऐप?

पुराना UTS ऐप मुख्य रूप से अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन पास के लिए इस्तेमाल होता था। लेकिन कई ऐप्स के जंगल में यात्री भटक जाते थे। IRCTC से रिजर्व्ड टिकट, UTS से अनारक्षित की सुविधा है। रेलवे ने इसे सरल बनाने के लिए एक ही ऐप पर सबकुछ लाने का फैसला किया। CRIS (सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स) ने 27 फरवरी को सोशल मीडिया पर अलर्ट जारी किया।

RailOne ऐप जुलाई 2025 में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया था। यह एंड्रॉयड और iOS दोनों पर उपलब्ध है और UTS की सारी सुविधाएं प्लस रिजर्व्ड टिकट, ट्रेन ट्रैकिंग, फूड ऑर्डर जैसी अतिरिक्त सर्विसेज देता है। डिजिटल पेमेंट पर 3% छूट भी मिलेगी। रेलवे का कहना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और समय की बचत होगी। अगर आप रोज चेन फास्ट लोकल पकड़ते हैं, तो जल्दी डाउनलोड कर लें नहीं तो स्टेशन पर लाइन में लगना पड़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें