NPS: एनपीएस रिटायरमेंट के लिए एक भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश विकल्प है। एनपीएस स्टेटमेंट डाउनलोड करके आप अपने अकाउंट पर नजर रख सकते हैं और टैक्स छूट का फायदा उठा सकते हैं। इसे वेबसाइट या मोबाइल ऐप से आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) एक सरकारी योजना है, जो रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा देती है। इसमें लोग नियमित निवेश करके अपना पेंशन फंड बना सकते हैं और टैक्स में छूट जैसे कई फायदे भी उठा सकते हैं।
