NPS Vatsalya Scheme: क्या आप अपने बच्चे के भविष्य को लेकर परेशान रहते हैं? अपनी कम आमदनी के बावजूद कुछ बड़ा पैसा बच्चों के लिए जोड़ना चाहते हैं, तो ये योजना आपके काम आएगी। सरकार की इस योजना में हर महीने 834 रुपये मंथली निवेश कर 11 करोड़ रुपये बच्चों के लिए जोड़ सकते हैं। केंद्र सरकार ने सितंबर 2024 में NPS वात्सल्य योजना शुरू की है, जो छोटे-छोटे निवेश को करोड़ों में बदल सकती है। इस योजना का मकसद है कि मध्यम और निम्न आय वाले परिवारों को बच्चों के नाम से निवेश करने का आसान तरीका मिले, जिससे वह रिटायरमेंट के समय एक मजबूत फंड बना सकें।
