ईरान और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कई भारतीय नागरिक दुविधा में हैं कि वे वहीं रहें या भारत लौट आएं। जो लोग भारत वापस आ रहे हैं, उनके लिए सिर्फ नौकरी या सुरक्षा ही नहीं, बल्कि टैक्स से जुड़ा एक बड़ा बदलाव भी सामने आ सकता है। दरअसल, भारत में ज्यादा दिन रुकने से उनका टैक्स स्टेटस बदल सकता है, जिससे टैक्स का बोझ बढ़ सकता है।
