Get App

अब सिर्फ अस्पताल का नहीं, OPD का भी खर्च उठाएगा हेल्थ इंश्योरेंस

पहले हेल्थ इंश्योरेंस का मतलब यही होता था कि जब आप अस्पताल में भर्ती होंगे तभी आपको फायदा मिलेगा। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। OPD कवर यानी आउट पेशेंट डिपार्टमेंट कवर धीरे-धीरे हेल्थ इंश्योरेंस का अहम हिस्सा बन रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 11, 2025 पर 8:30 AM
अब सिर्फ अस्पताल का नहीं, OPD का भी खर्च उठाएगा हेल्थ इंश्योरेंस
पहले हेल्थ इंश्योरेंस का मतलब यही होता था कि जब आप अस्पताल में भर्ती होंगे तभी आपको फायदा मिलेगा।

पहले हेल्थ इंश्योरेंस का मतलब यही होता था कि जब आप अस्पताल में भर्ती होंगे तभी आपको फायदा मिलेगा। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। OPD कवर यानी आउट पेशेंट डिपार्टमेंट कवर धीरे-धीरे हेल्थ इंश्योरेंस का अहम हिस्सा बन रहा है।

पॉलिसीबाजार की एक रिपोर्ट बताती है कि आज करीब 22% हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियों में OPD कवर शामिल है। तीन साल पहले ये सिर्फ 5% था। यानी लोग अब अस्पताल जाने से पहले, छोटी-मोटी बीमारियों या रोज़मर्रा के मेडिकल खर्च के लिए भी इंश्योरेंस का इस्तेमाल कर पा रहे हैं।

OPD कवर क्या होता है?

इसमें आपको डॉक्टर से मिलने, ब्लड टेस्ट, स्कैन, दवाइयां, डेंटल ट्रीटमेंट और हेल्थ चेकअप जैसे खर्चों पर कैशलेस सुविधा मिलती है। लगभग 90% OPD क्लेम बिना पैसे दिए सीधे इंश्योरेंस से निपट जाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें