Get App

Platinum Rate Today: आज प्लैटिनम हुआ सस्ता, जानिये सोमवार 18 मई का रेट

Platinum Rate Today: आज सोमवार 18 मई को प्लैटिनम के भाव में मामूली गिरावट रही है। सोना-चांदी भी आज सस्ता हुआ और यही ट्रेंड प्लैटिनम में भी देखने को मिला है। प्लैटिनम का दाम 80 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हुआ है

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 18, 2026 पर 10:53 AM
Platinum Rate Today: आज प्लैटिनम हुआ सस्ता, जानिये सोमवार 18 मई का रेट
Platinum Rate Today: आज प्लैटिनम के दाम में हल्की गिरावट रही।

Platinum Rate Today: आज सोमवार 18 मई को प्लैटिनम के भाव में मामूली गिरावट रही है। सोना-चांदी भी आज सस्ता हुआ और यही ट्रेंड प्लैटिनम में भी देखने को मिला है। प्लैटिनम का दाम 80 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हुआ है। प्लैटिनम का दाम 60,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

क्यों बढ़ रही है प्लैटिनम की मांग

देश में सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। कई शहरों में 10 ग्राम सोने का दाम 1.50 लाख रुपये के पार पहुंच चुका है। महंगे होते सोने का असर अब लोगों की खरीदारी पर साफ दिखाई देने लगा है। पहले ज्यादातर लोग 22 और 24 कैरेट सोना खरीदना पसंद करते थे, लेकिन अब ग्राहक अपने बजट के हिसाब से दूसरे विकल्प चुन रहे हैं।

अब बाजार में 18, 14 और 9 कैरेट ज्वैलरी की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह कम कीमत और नए ट्रेंडी डिजाइन हैं। लोग अब ऐसी ज्वैलरी पसंद कर रहे हैं जो स्टाइलिश भी हो और ज्यादा महंगी भी न पड़े। खासकर युवाओं में हल्की और मॉडर्न डिजाइन वाली ज्वैलरी का क्रेज बढ़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें