
PM Kisan 21st Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के लाभार्थी किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार कल 19 नवंबर 2025 को इस योजना की 21वीं किश्त जारी करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कोयम्बटूर में आयोजित कार्यक्रम में योग्य किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की अगली किश्त भेजेंगे। PM Kisan पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार यह पेमेंट समय पर करने के लिए जरूरी सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।
कौन कर सकता है अपनी किश्त का स्टेटस चेक?
अगर आप PM-KISAN के लाभार्थी हैं, तो आप आसानी से जान सकते हैं कि आपकी किश्त का स्टेटस क्या है। आपको किश्त मिलेगी या नहीं।
1. सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए FARMERS CORNER सेक्शन में Beneficiary List पर क्लिक करें।
3. इसके बाद राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें।
4. अंत में Get Report पर क्लिक करें।
इस तरह आप अपनी गांव की पूरी लाभार्थी लिस्ट और अपना स्टेटस देख सकते हैं।
क्या e-KYC अनिवार्य है?
हां, PM-KISAN की आगामी किस्तें पाने के लिए e-KYC पूरी करना अनिवार्य है। सरकार ने इसे अनिवार्य इसलिए बनाया है ताकि गलत लाभार्थियों को हटाया जा सकें। बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाए। सही किसान तक पैसा पहुंच सके। e-KYC न कराने पर किश्त रोक दी जाती है।
PM Kisan e-KYC कराने के तरीके
सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए e-KYC के चार तरीके हैं।
1. OTP आधारित e-KYC
PM Kisan पोर्टल या मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है।
Aadhaar संख्या डालकर OTP के माध्यम से वैरिफाई कर सकते हैं।
2. बायोमेट्रिक e-KYC
नजदीकी CSC कॉमन सर्विस सेंटर या राज्य सेवा केंद्र में ये सर्विस उपलब्ध है।
उंगली या अंगूठे के निशान से वैरिफाई।
3. फेस ऑथेंटिकेशन e-KYC
PM Kisan मोबाइल ऐप के माध्यम से
जिनके पास फिंगरप्रिंट की सुविधा नहीं है, उनके लिए ये सही तरीका है।
मोबाइल से फेस ऑथेंटिकेशन e-KYC कैसे करें?
1. PM-Kisan ऐप और Aadhaar Face RD ऐप डाउनलोड करें।
2. मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
3. Beneficiary Status में जाकर e-KYC विकल्प चुनें।
4. आधार नंबर डालें और फेस स्कैन की अनुमति दें।
5. चेहरे का सफल स्कैन होते ही e-KYC पूरी हो जाएगी।
e-KYC का स्टेटस सामान्यतः 24 घंटे में अपडेट हो जाता है।
क्या है PM किसान योजना?
कृषि मंत्रालय की चलाई जाने वाली यह योजना छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता देने के मकसद से शुरू की गई है। योजना के तहत किसानों को साल में 6,000 रुपये तीन बराबर किस्तों में दिए जाते हैं। हर चार महीने में 2,000 रुपये दिये जाते हैं। यह अमाउंट सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाता है। यह किश्त किसानों के लिए रबी सीजन की तैयारियों के बीच एक बड़ी राहत मानी जा रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।