PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों के लिए अच्छी खबर है। लाभार्थी किसानों को 2000 रुपये की जगह 4000 रुपये किश्त में मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मोदी सरकार जल्द लाभार्थी किसानों को तोहफा दे सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजाना की राशि को डबल करने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो किसानों को हर साल 6000 रुपये की जगह 12000 रुपये तीन किश्तों में मिल सकते हैं।
