Get App

जल्द ही मिलेगी देशभर के डाकघरों में डिजिटल पेमेंट की सुविधा, डाक विभाग कर रहा बड़े बदलाव

Post Offices: डाकघरों में चरणबद्ध तरीके से अपनी आईटी प्रणाली को अपग्रेड किया जा रहा है। इस नई एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी (APT) प्रणाली के तहत, न केवल यूपीआई पेमेंट स्वीकार की जाएगी, बल्कि ट्रैकिंग की सुविधा को भी बेहतर बनाया गया है

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 04, 2025 पर 3:52 PM
जल्द ही मिलेगी देशभर के डाकघरों में डिजिटल पेमेंट की सुविधा, डाक विभाग कर रहा बड़े बदलाव
अब तक 86,000 से ज्यादा डाकघरों को अपग्रेड किया जा चुका है

Indian Post: इंडिया पोस्ट यानी भारतीय डाक विभाग अब आधुनिक होता जा रहा है। डाक विभाग ने देशभर के डाकघरों में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को एकीकृत करने का फैसला किया है। इससे अब आप स्पीड पोस्ट बुक करते समय डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे, जिससे किसी भी डाकघर में डिजिटल भुगतान लेने से मना नहीं किया जा सकेगा। इसके साथ ही विभाग ने अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए अपनी आईटी प्रणाली में भी बड़े बदलाव किए है।

डाक बैग के लिए एयरलाइंस से करार

डाक विभाग अपनी मेल ट्रांसमिशन प्रणाली को मजबूत करने के लिए एक और बड़ा कदम उठा रहा है। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, डाक विभाग ने एयरलाइंस से यात्री उड़ानों के कार्गो होल्ड में मेल बैग के लिए जगह आरक्षित करने का इरादा जाहिर किया है। इसके लिए, डाक विभाग ने 17 जुलाई को टेंडर जारी कर एयरलाइंस को 'हार्ड ब्लॉक' कॉन्ट्रैक्ट के लिए बोली लगाने के लिए आमंत्रित किया है। इससे पूरे भारत में डाक की डिलीवरी तेज और कुशल हो सकेगी।

नई 'एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी' से ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सुविधा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें