Get App

EPFO का तोहफा, अब पोस्टमैन बनाएंगे पेंशनर्स का जीवन प्रमाण... EPFO ने शुरू की मुफ्त डोरस्टेप सेवा

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों की पेंशन योजना (EPS) के तहत पेंशनर्स के लिए एक अहम पहल की है। अब पेंशनर्स को हर साल अपनी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जमा करने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। EPFO ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के साथ साझेदारी कर मुफ्त डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सर्विस शुरू की है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 3:02 PM
EPFO का तोहफा, अब पोस्टमैन बनाएंगे पेंशनर्स का जीवन प्रमाण... EPFO ने शुरू की मुफ्त डोरस्टेप सेवा

ईपीएफओ ने ईपीएस पेंशनर्स के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। अब पेंशन लेने वालों को बैंक या ईपीएफओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के साथ मिलकर मुफ्त डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) सेवा शुरू की गई है। यह सुविधा खासकर बुजुर्गों और ग्रामीण इलाकों के पेंशनर्स के लिए वरदान साबित होगी, जो स्मार्टफोन इस्तेमाल करने में असमर्थ हैं।

सेवा कैसे काम करेगी?

पोस्टमैन या डाकसेवक सीधे पेंशनर के घर पहुंचेंगे। पहले वे पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) और आधार की डिटेल्स मैच करेंगे। फिर फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (एफएटी) से डीएलसी जेनरेट करेंगे। अगर फेस काम न करे, तो बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट का सहारा लेंगे। सफल होने पर पेंशनर को एसएमएस मिलेगा और डीएलसी जीवनप्रमाण पोर्टल पर उपलब्ध हो जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया मुफ्त है, क्योंकि खर्च ईपीएफओ की ओर से वहन किया जा रहा है। पेंशनर चाहें तो आईपीपीबी कस्टमर केयर (033-22029000) पर कॉल कर घर आने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

लंबे समय से लटके केसों को प्राथमिकता

ईपीएफओ ने निर्देश जारी किए हैं कि 5 साल से ज्यादा लटके डीएलसी वाले मामलों को सबसे पहले निपटाया जाए। उसके बाद 2-5 साल पुराने केस जांचे जाएंगे। लक्ष्य मार्च 2026 तक सभी लंबित केस क्लियर करना है। अगर डाकसेवक को पेंशनर की मृत्यु का पता चले, तो तुरंत रिपोर्ट करेंगे। इससे अगले लाभार्थी को पेंशन शुरू हो सकेगी या पीपीओ बंद हो जाएगा। जोनल ऑफिसेस को प्रगति की निगरानी करने को कहा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें