Amrapali projects: सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली परियोजनाओं से सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी (NBCC) को 15,000 करोड़ रुपये जुटाने का रास्ता साफ कर दिया है। शीर्ष अदालत ने नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों को आम्रपाली की सात परियोजनाओं में और फ्लैटों के निर्माण की योजनाओं को मंजूरी दे दी। इनकी बिक्री से वित्तीय संकट के कारण अटकी परियोजनाओं लिए पर्याप्त राशि प्राप्त हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली की विभिन्न आवासीय परियोजनाओं में खाली जमीन पर करीब 8,000 से अधिक अतिरिक्त फ्लैटों का निर्माण का रास्ता साफ हो गया।
