सोचिए अगर आपके पास शहर के पॉश इलाके में एक महंगी प्रॉपर्टी हो, लेकिन आप उसका इस्तेमाल ही नहीं कर पा रहे। क्योंकि उस पर किरायेदार कब्जा करके बैठा है। 63 साल से घर खाली नहीं किया और मनमानी कर घर घेरे पड़ा है? पिता कानूनी लड़ाई लड़ते हुए थक गए.. फिर बेटों ने इस कानूनी जंग को जारी रखा। लेकिन अजीब बात है कि अपना ही घर पाने में 63 साल का समय बीत गया। एक परिवार की 2 जेनरेशन घर पाने की लड़ाई में ही लगी रह गई। किरायेदार ने आराम से इतने साल एक पॉश एरिया के घर में निकाल दिये। ऐसा ही एक मामला 63 साल तक अदालत में चलता और आखिरकार अप्रैल 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने प्रॉपर्टी मालिक के बच्चों को वह प्रॉपर्टी दे दी।
