Get App

Punjab and Sind Bank ने किया FD रेट्स में बदलाव, दे रहा है 8% का ब्याज

Punjab and Sind Bank: पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों में रिवीजन कर दिया है। बैंक सामान्य सिटीजन, सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन को आकर्षक रिटर्न का ऑफर कर रहा है। सुपर सीनियर सिटीजन 80 साल के अधिक उम्र के निवेशक को कहा जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 21, 2024 पर 2:16 PM
Punjab and Sind Bank ने किया FD रेट्स में बदलाव, दे रहा है 8% का ब्याज
पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) ने अपनी एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है।

Punjab and Sind Bank: पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों में रिवीजन कर दिया है। बैंक सामान्य सिटीजन, सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन को आकर्षक रिटर्न का ऑफर कर रहा है। सुपर सीनियर सिटीजन 80 साल के अधिक उम्र के निवेशक को कहा जाता है। बैंक ने 7 दिनों से लेकर 10 सालों के पीरियड की FD पर ब्याज दरें 4% से 7.45% सालाना रखी हैं। सामान्य सिटीजन के लिए सबसे ऊंची ब्याज दर 7.50% सालना मिल रही है।

सीनियर सिटीजन को FD पर मिलने वाले फायदे

पंजाब एंड सिंध बैंक सीनियर सिटीजन को 0.50% का एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन के लिए बैंक की सबसे ऊंची ब्याज दर 8% सालाना है, जो 555 दिनों की गैर-कॉलेबल FD पर मिल रही है। ये नई ब्याज दरें 14 नवंबर 2024 से लागू हो गई है। नई ब्याज दर का फायदा नई एफडी और रिन्यू होने वाली एफडी को मिलेगा। हालांकि, यह दरें एनआरई, एनआरओ, कैपिटल गेन और बल्क डिपॉजिट पर लागू नहीं है।

सुपर सीनियर सिटीजन के लिए फायदे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें