पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने रविवार को महिलाओं के लिए एक नई योजना की घोषणा की। इसके तहत महिलाओं को 1,000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। वहीं अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये महीने की मदद मिलेगी। महिलाओं को 1,000 रुपये की मासिक मदद देना 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले AAP का एक प्रमुख चुनावी वादा था।
