बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है। अब ATM से पैसे निकालने के लिए मंथली फ्री ट्रांजेक्शन की तय संख्या खत्म होने के बाद पैसे निकालने पर प्रति लेन-देन (Transaction) 23 रुपये देने पड़ सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को बैंकों को ATM से कैश निकालने पर ग्राहकों से वसूले जाने वाले चार्जेस को 2 रुपये बढ़ाकर 23 रुपये प्रति लेनदेन करने की मंजूरी दे दी। यह चार्ज किसी एक महीने में फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट खत्म होने के बाद ATM से किए जाने वाले विद्ड्रॉ पर ही लगेगा। नए चार्जेस 1 मई 2025 से लागू होंगे।
