Get App

RBI ने जारी किया SGB प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन का कैलेंडर, अगले 6 महीने में 33 सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स भुना सकेंगे निवेशक

RBI SGB calendar: RBI ने SGB प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन का कैलेंडर जारी किया है। अगले 6 महीनों में 33 ट्रांच समय से पहले भुनाए जा सकेंगे। निवेशकों को अपनी सीरीज और आवेदन विंडो जरूर जांचनी चाहिए ताकि मौका न छूटे। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 6:43 PM
RBI ने जारी किया SGB प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन का कैलेंडर, अगले 6 महीने में 33 सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स भुना सकेंगे निवेशक
सबसे पहले 2018-19 सीरीज II 23 अप्रैल 2026 को प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन के लिए पात्र होगी।

RBI SGB calendar: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 23 फरवरी को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) के समय से पहले रिडेम्प्शन का कैलेंडर जारी किया है। यह उन बॉन्ड पर लागू होगा जिनकी रिडेम्प्शन तारीख 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच पड़ रही है। 22 अक्टूबर 2021 के दिशानिर्देशों के मुताबिक, निवेशक जारी होने की तारीख से पांच साल पूरे होने के बाद SGB को समय से पहले भुना सकते हैं।

33 ट्रांच होंगी प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की पात्र

RBI के शेड्यूल के मुताबिक, 2018-19 से 2021-22 के बीच जारी 33 ट्रांच इस छह महीने की अवधि में प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन के लिए पात्र होंगी। इनमें 2018-19 सीरीज II (जारी 23 अक्टूबर 2018) से लेकर 2021-22 सीरीज VI (जारी 7 सितंबर 2021) तक की किश्तें शामिल हैं।

पहली और आखिरी ट्रांच की तारीख

सब समाचार

+ और भी पढ़ें