Get App

RBI Repo Rate Cut: 4 बैंकों ने सस्ता किया कर्ज, क्या इनमें आपका बैंक भी है शामिल?

RBI ने शुक्रवार को रेपो रेट में कटौती की थी। इसके बाद कई बैकों ने अपनी लोन दरें घटा दी हैं। इससे होम, ऑटो और MSME लोन की EMI सस्ती होगी। आइए जानते हैं कि किन बैंकों ने कर्ज सस्ता किया है और बाकी बैंक ऐसा कब करेंगे।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 08, 2025 पर 6:52 PM
RBI Repo Rate Cut: 4 बैंकों ने सस्ता किया कर्ज, क्या इनमें आपका बैंक भी है शामिल?
PNB ने अपनी लेंडिंग रेट 9.60% से घटाकर 9.10% कर दी है।

RBI Repo Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट में कटौती के बाद अब देश के प्रमुख सरकारी बैंक अपने-अपने लोन की ब्याज दरें घटा रहे हैं। इससे आम लोगों और छोटे कारोबारियों की EMI सस्ती होने की उम्मीद है। कई बैंकों ने 50 बेसिस प्वाइंट तक की कटौती कर दी है, जो सीधे तौर पर होम लोन, ऑटो लोन और MSME सेक्टर को राहत पहुंचाएगी। आइए जानते हैं किन बैंकों ने क्या बदलाव किए हैं।

यूको बैंक

यूको बैंक ने रेपो से जुड़ी लेंडिंग रेट (RLLR) में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। यह फैसला सीधे आरबीआई की नई मौद्रिक नीति से जुड़ा है। बैंक के अनुसार, इस कदम से हाउसिंग और रिटेल लोन की मांग को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि कर्ज अब पहले से सस्ता होगा।

बैंक ऑफ इंडिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें