Get App

Rent Hike: तेजी से बढ़ रहा घर का किराया, बेंगलुरु-पुणे में सबसे अधिक उछाल; जानें अपने शहर का हाल

2025 की पहली तिमाही में भारत के ज्यादातर शहरों में घर का किराया तेजी से बढ़ा है। बेंगलुरु और पुणे में सबसे अधिक उछाल दर्ज हुआ, जबकि रेंटल यील्ड में भी सुधार देखा गया है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 26, 2025 पर 5:35 PM
Rent Hike: तेजी से बढ़ रहा घर का किराया, बेंगलुरु-पुणे में सबसे अधिक उछाल; जानें अपने शहर का हाल
बेंगलुरु में घर के किराये में 15.7% और पुणे में 12.5% की तिमाही वृद्धि दिखी।

Rent Hike: देश के तकरीबन सभी हिस्सों में 2025 की पहली तिमाही में घर के किराये (Housing rentals) में जोरदार इजाफा देखने को मिला है। डिजिटल प्रॉपर्टी सर्च प्लेटफॉर्म Magicbricks के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, भारत के प्रमुख मेट्रो शहरों में जनवरी से मार्च के बीच औसत किराया दरों में 10% तक की बढ़ोतरी देखी गई। इसके साथ ही टूरिस्ट स्पॉट और हिल स्टेशन में घरों की मांग में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली।

किस शहर में कितना बढ़ा किराया?

बेंगलुरु में 15.7% और पुणे में 12.5% की तिमाही वृद्धि दिखी। ये शहर रेंटल ग्रोथ में सबसे आगे रहे। वहीं, नोएडा में 7.9%, मुंबई में 10.2% और दिल्ली में 7.3% का इजाफा दर्ज किया गया। कोलकाता में भी 10.2% की बढ़त देखी गई, जबकि चेन्नई में 5.6% और हैदराबाद में 4.8% की बढ़ोतरी हुई।

NCR के माइक्रो-मार्केट्स जैसे ग्रेटर नोएडा (3.2%) और गुरुग्राम (4.1%) में किराया कमोबेश स्थिर रहा। इससे इन क्षेत्रों में मांग के संतुलन के संकेत मिलते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें