Get App

Investment Tips: फिक्स्ड डिपॉजिट के अलावा 2025 में सुरक्षित निवेश के विकल्प, जानिए कौन सा ऑप्शन है बेहतर

Investment Tips: निवेश के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अभी भी भारतीय निवेशकों में सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। हालांकि, कुछ अन्य विकल्प भी हैं जो बेहतर रिटर्न के साथ सुरक्षित निवेश का मौका देते हैं।

Edited By: Shradha Tulsyanअपडेटेड Nov 12, 2025 पर 8:38 PM
Investment Tips: फिक्स्ड डिपॉजिट के अलावा 2025 में सुरक्षित निवेश के विकल्प, जानिए कौन सा ऑप्शन है बेहतर

भारत में तेजी से बढ़ती महंगाई और बदलते आर्थिक हालात के बीच निवेशकों के लिए सुरक्षित और बेहतर रिटर्न देने वाले विकल्पों की संख्या बढ़ रही है। पारंपरिक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के अलावा अब कई अन्य निवेश विकल्प उपलब्ध हैं, जो न केवल आपके पैसे को सुरक्षित रखते हैं बल्कि बेहतर मुनाफा भी देते हैं।

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की विशेषताएं

FD एक निश्चित अवधि के लिए धन जमा करने का तरीका है, जिसमें निवेशकों को स्थिर और पूर्व निर्धारित ब्याज दर मिलती है। बुजुर्गों के लिए FD की ब्याज दरें ज्यादा होती हैं। कई बैंकों और NBFC की FD दरें इस साल 7% से ऊपर भी हैं। FD में निवेश पर DICGC के तहत 5 लाख रुपये तक का बीमा सुरक्षा भी मिलता है।

गैर-संचयी FD मासिक आय योजना

यह योजना नियमित मासिक आय चाहने वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त है। इसके तहत निवेश की राशि पर नियमित मासिक ब्याज मिलता है, जो घर के खर्च, रिटायरमेंट या विशेष जरूरतों के लिए उपयोगी होता है। इसमें कोई लॉक-इन अवधि नहीं होती, और निवेशक जरूरत पड़ने पर पहले भी पैसा निकाल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें