Get App

SBI और BoB बैंक दे रहे हैं ग्रीन FD, चेक करें कहां पैसा निवेश करने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

Bank of Baroda: ऐसे कुछ भारतीय बैंक हैं जो पर्यावरण की देखभाल करने के लिए एफडी स्कीम लेकर आ रहे हैं। बैंक भारत के एनवायरमेंट को बेहतर बनाने में मदद करने वाली योजनाओं के लिए पैसा जुटाने का काम कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 13, 2024 पर 6:00 AM
SBI और BoB बैंक दे रहे हैं ग्रीन FD, चेक करें कहां पैसा निवेश करने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज
भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रीन एफडी स्कीम शुरू की है।

Bank of Baroda: ऐसे कुछ भारतीय बैंक हैं जो पर्यावरण की देखभाल करने के लिए एफडी स्कीम लेकर आ रहे हैं। बैंक भारत के एनवायरमेंट को बेहतर बनाने में मदद करने वाली योजनाओं के लिए पैसा जुटाने का काम कर रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रीन एफडी लॉन्च की है। यहां आपके एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा की ग्रीन एफडी के बारे में बता रहे हैं।

एसबीआई ग्रीन रुपी टर्म डिपॉजिट

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने हाल ही में एसबीआई ग्रीन रुपी टर्म डिपॉजिट (SGRTD) शुरू की है। ये स्पेशल जमा योजना है जिसका मकसद एनवायरमेंट फ्रेंडली प्रोजेक्ट के लिए पैसा जुटाना है। एसबीआई की इस योजना में कोई भी भारतीय, एनआरआई, एनआरओ पैसा लगा सकता है। एसबीआई ग्रीन रुपी टर्म डिपॉजिट (SGRTD) में तीन अलग-अलग टाइम पीरियड में निवेश किया जा सकता है। ये हैं 1,111 दिन, 1,777 दिन और 2,222 दिन। यह योजना बैंक के ब्रांच नेटवर्क के माध्यम से मिल रही है। एसबीआई ने कहा है कि इसे जल्द ही योनो और इंटरनेट बैंकिंग सर्विस जैसे डिजिटल चैनलों के माध्यम से जोड़ा जाएगा। नियमित एसबीआई एफडी जमा की तुलना में थोड़ा कम ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इस पर सालाना 6.15% - 7.40% सालाना का ब्याज मिल रहा है। जमा राशि पर लोन और ओवरड्राफ्ट सर्विस मिल रही है।

इंटरेस्ट रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें