Get App

Silver-Copper Outlook: अब किस ओर जाएंगे सिल्वर और कॉपर के दाम, मोतीलाल ओसवाल ने बताया

Silver-Copper Outlook: सिल्वर और कॉपर में हालिया तेजी के बाद क्या अब ठहराव आएगा? मोतीलाल ओसवाल के नवनीत दमानी ने सप्लाई, डॉलर इंडेक्स और मांग के आधार पर अगला रुख बताया है। जानिए किन स्तरों पर रह सकती हैं दोनों धातुओं की कीमतें।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 11:10 PM
Silver-Copper Outlook: अब किस ओर जाएंगे सिल्वर और कॉपर के दाम, मोतीलाल ओसवाल ने बताया
पिछले कुछ महीनों में कॉपर की कीमतों में तेज उछाल की बड़ी वजह सप्लाई में रुकावट रही।

Silver-Copper Outlook: पिछले कुछ महीनों के दौरान सिल्वर और कॉपर की कीमतों में भारी उछाल दिखा। लेकिन, अब मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के प्रमुख नवनीत दमानी का मानना है कि आने वाले महीनों में कॉपर की कीमतों में ठहराव या गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं सिल्वर की कीमतें डॉलर की चाल के हिसाब से एक तय दायरे में रह सकती हैं।

कॉपर में तेजी क्यों आई?

दमानी के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में कॉपर की कीमतों में तेज उछाल की बड़ी वजह सप्लाई में रुकावट रही।

उन्होंने कहा, 'कॉपर 8,000 डॉलर से बढ़कर करीब 14,000 डॉलर प्रति मीट्रिक टन तक पहुंच गया। दुनिया की कई बड़ी खदानों में प्रोडक्शन संकट आया। कहीं पर्यावरण से जुड़ी दिक्कतें थीं, कहीं प्रक्रियागत अड़चनें और कहीं बारिश व भूस्खलन की समस्या। इन सबने मिलकर कीमतों को ऊपर धकेला।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें