Get App

Silver Price Today: बजट के बाद चांदी में फिर आई गिरावट, जानिये 2 फरवरी को क्या रहा 1 किलोग्राम सिल्वर का रेट

Silver Price Today: बजट के बाद सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। आज 2 फरवरी को MCX पर चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत में चांदी 2,56,243 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 10:44 AM
Silver Price Today: बजट के बाद चांदी में फिर आई गिरावट, जानिये 2 फरवरी को क्या रहा 1 किलोग्राम सिल्वर का रेट
Silver Price: चांदी के भाव में आज फिर 2 फरवरी को गिरावट आई है।

Silver Price Today: बजट के बाद सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। आज 2 फरवरी को MCX पर चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत में चांदी 2,56,243 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली, जो पिछले बंद भाव से करीब 4 फीसदी कम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखा। मजबूत डॉलर और मुनाफावसूली के चलते चांदी पर दबाव बना रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स पर चांदी 78.815 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। इसमें हल्की तेजी जरूर रही, लेकिन हाल के रिकॉर्ड स्तर से कीमतें अभी भी काफी नीचे हैं।

वही, स्पॉट मार्केट में चांदी का भाव 50,000 रुपये तक कम हो गया है। चांदी में यह करेक्शन ऐसे समय आया है, जब US Federal Reserve ने जनवरी की पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरों को 3.5 से 3.75 फीसदी पर स्थिर रखा। इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Kevin Warsh को फेड का अगला चेयरमैन नामित किया है। वॉर्श के सख्त रुख से डॉलर मजबूत हुआ, जिससे कीमती मेटल पर दबाव बढ़ेगा।

भारत के बड़े शहरों में चांदी के दाम लगभग एक जैसे रहे। लोकल टैक्स, ज्वैलर्स के मार्जिन और लॉजिस्टिक खर्च के कारण सिर्फ मामूली फर्क देखा गया। हालांकि गिरावट के बावजूद एक्सपर्ट्स का कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव, इंडस्ट्रियल डिमांड और वैश्विक अनिश्चितता के कारण चांदी को सपोर्ट मिल सकता है। आने वाले दिनों में डॉलर और ग्लोबल संकेत ही कीमतों की दिशा तय करेंगे।

आपके शहर में सिल्वर रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें