Silver Price Today: बुलियन मार्केट में आज चांदी सस्ती हुई है। चांदी का दाम आज 15000 रुपये तक कम हुआ है। वहीं, 24 फरवरी को एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई। घरेलू वायदा बाजार में चांदी 0.14% गिरकर 2,64,972 रुपये प्रति किलो पर खुली। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर चांदी 86.27 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी, जो 0.34% की गिरावट दर्शाती है।
