Get App

Silver Price Today: सिल्वर की कीमतें आज रहीं फ्लैट, जानिये 25 फरवरी का चांदी का भाव

Silver Price Today: चांदी की कीमतें आज 25 फरवरी 2026 को फ्लैट नजर आ रही है। बुलियन मार्केट में यह लगभग कल की कीमतों पर कारोबार करती दिख रही है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 10:46 AM
Silver Price Today: सिल्वर की कीमतें आज रहीं फ्लैट, जानिये 25 फरवरी का चांदी का भाव
Silver Price Today: चांदी की कीमतें आज 25 फरवरी 2026 को फ्लैट नजर आ रही है।

Silver Price Today: चांदी की कीमतें आज 25 फरवरी 2026 को फ्लैट नजर आ रही है। बुलियन मार्केट में यह लगभग कल की कीमतों पर कारोबार करती दिख रही है। चांदी की कीमतों में 25 फरवरी को हल्की तेजी देखने को मिली। MCX पर चांदी के वायदा भाव 1.97% बढ़कर 2,77,509 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुल गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी मजबूत रही। स्पॉट प्राइस 2.32% बढ़कर 89.59 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वैश्विक टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे कीमतों को सहारा मिला है।

बाजार अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जनवरी बैठक के मिनट्स का इंतजार कर रहा है। इससे ब्याज दरों की दिशा को लेकर संकेत मिल सकते हैं। ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद का असर सोना-चांदी जैसी कीमती मेटल पर सीधा पड़ता है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 फरवरी की शाम 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,62,912 रुपये प्रति किलो रहा, जो पिछले बंद भाव से 0.44% कम था।

ऑगमोंट की रिपोर्ट के अनुसार चांदी तीन हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। अमेरिका में टैरिफ को लेकर कानूनी फैसले और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया के बाद निवेशकों में सतर्कता बढ़ी है। इससे सेफ-हेवन खरीदारी में तेजी आई। रिपोर्ट में कहा गया है कि चांदी ने 85 डॉलर (करीब 2,60,000 रुपये) का स्तर छू लिया है और अब 90 डॉलर (2,70,000 रुपये) और 92 डॉलर (2,80,000 रुपये) के स्तर की ओर बढ़ सकती है।

बुधवार 25 फरवरी का चांदी का भाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें