Get App

Silver Price Today: 27 फरवरी को चांदी रही फ्लैट, जानिये शुक्रवार का सिल्वर रेट

Silver Price Today: आज चांदी का भाव फ्लैट रहा और बहुत मामूली बढ़त रही। 27 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत लगभग फ्लैट रही। चांदी का भाव 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 10:51 AM
Silver Price Today: 27 फरवरी को चांदी रही फ्लैट, जानिये शुक्रवार का सिल्वर रेट
Silver Rate Today: आज सिल्वर के दाम फ्लैट रहे।

Silver Price Today: आज चांदी का भाव फ्लैट रहा और बहुत मामूली बढ़त रही। 27 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत लगभग फ्लैट रही। चांदी का भाव 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 87.28 डॉलर प्रति औंस है। जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार भी चली गई थी।

पिछले कुछ दिनों में चांदी में अच्छा उछाल आया था। दुनिया भर में टैरिफ को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहे हैं। इसका फायदा सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं को मिल रहा है।

अब बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जनवरी बैठक के मिनट्स पर है। इससे ब्याज दरों को लेकर संकेत मिल सकते हैं। ऑगमोंट की रिपोर्ट के अनुसार चांदी हाल ही में तीन हफ्ते के ऊंचे स्तर पर पहुंची है। अगर तेजी बनी रहती है तो कीमत 90 से 92 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है।

शुक्रवार 27 फरवरी का चांदी का भाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें