Silver Price Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है। घरेलू बुलियन मार्केट में चांदी का रेट 100 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुआ है। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त रही लेकिन घरेलू बाजार में अलग ट्रेंड नजर आया। दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। यानी, 10 ग्राम चांदी का रेट 2,849 रुपये पर है। अगर आप भी चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आपके शहर में आज चांदी का भाव क्या रहा।
