Get App

Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती, 11 फरवरी को ये है रेट

Silver Price Today: एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत में 7,500 रुपये या करीब 3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी में लॉन्ग टर्म में संभावनाएं बनी हुई हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 9:42 AM
Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती, 11 फरवरी को ये है रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर भाव 82.16 डॉलर प्रति औंस है।

Silver Rate Today: बुधवार, 11 फरवरी की सुबह चांदी की कीमतों में गिरावट दिख रही है। भाव 289900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इससे पहले चांदी जनवरी में 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार निकल गई थी। एक दिन पहले की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत में  7,500 रुपये या करीब 3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी। इसके बाद हाजिर भाव टूटकर 2,64,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पर नजर डालें तो रॉयटर्स के मुताबिक, चांदी का हाजिर भाव 2.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 82.43 डॉलर प्रति औंस हो गया है। US ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड में गिरावट से सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं की कीमतें बढ़ी हैं। एक दिन पहले वैश्विक बाजार में चांदी 3 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आई थी।

11 फरवरी का चांदी का भाव

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली 289900
मुंबई 289900
अहमदाबाद 289900
चेन्नई 289900
कोलकाता 289900
हैदराबाद 289900
जयपुर 289900
भोपाल 289900
लखनऊ 289900
चंडीगढ़ 289900

एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी में लॉन्ग टर्म में संभावनाएं बनी हुई हैं, लेकिन शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को एक साथ बड़ी रकम लगाने से बचना चाहिए। गिरावट पर धीरे-धीरे खरीदारी करना ज्यादा सुरक्षित रणनीति मानी जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें