Get App

Silver Price Today: चांदी में तेजी लौटी, घरेलू और वैश्विक बाजार में 3% तक उछली; 13 फरवरी को ये है रेट

Silver Price Today: चांदी में लॉन्ग टर्म में संभावनाएं बनी हुई हैं, लेकिन शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। एक दिन पहले वैश्विक बाजार में चांदी 11 प्रतिशत गिरी थी। सोने की कीमतों में भी 13 फरवरी को तेजी है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 13, 2026 पर 10:44 AM
Silver Price Today: चांदी में तेजी लौटी, घरेलू और वैश्विक बाजार में 3% तक उछली; 13 फरवरी को ये है रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 77.02 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

Silver Rate Today: 13 फरवरी को चांदी की कीमतों में तेजी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च में डिलीवरी वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स का वायदा भाव पिछली क्लोजिंग से लगभग 3 प्रतिशत तक उछलकर 243699 रुपये प्रति किलोग्राम के हाई तक गया। एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमतें 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं। चांदी ने घरेलू बाजार में जनवरी महीने में 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा क्रॉस किया था।

अमेरिका में अच्छे जॉब डेटा से निकट अवधि में फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों को झटका लगा है। जनवरी में अमेरिका में जॉब ग्रोथ अचानक तेज हो गई और बेरोजगारी दर गिरकर 4.3% रह गई। अब निवेशकों को महंगाई का डेटा जारी होने का इंतजार है।

वैश्विक बाजार में चांदी की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार पर नजर डालें तो रॉयटर्स के मुताबिक, चांदी का हाजिर भाव 2.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.02 डॉलर प्रति औंस हो गया है। एक दिन पहले यानि कि गुरुवार को वैश्विक बाजार में चांदी की कीमत 11 प्रतिशत गिरी थी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी में लॉन्ग टर्म में संभावनाएं बनी हुई हैं, लेकिन शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को एक साथ बड़ी रकम लगाने से बचना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें