Get App

Silver Price Today: चांदी एक हफ्ते में ₹5000 सस्ती, चेक करें आपके शहर का रेट

Silver Rate Today: दिल्ली में चांदी की कीमत 280000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। चांदी का इस्तेमाल ज्वेलरी, सिल्वर आइटम्स और निवेश के विकल्प के रूप में तो होता ही है। साथ ही यह कई इंडस्ट्रीज के लिए भी बेहद जरूरी मेटल है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 31, 2026 पर 7:57 AM
Silver Price Today: चांदी एक हफ्ते में ₹5000 सस्ती, चेक करें आपके शहर का रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव 75.62 डॉलर प्रति औंस है।

चांदी की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह में यह 5000 रुपये सस्ती हुई है। आज यानि 31 मई की सुबह की बात करें तो चांदी का भाव 280000 रुपये प्रति किलोग्राम है। शुक्रवार, 29 मई को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 5,000 रुपये मजबूत होकर 2,74,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव 75.62 डॉलर प्रति औंस है।

इस वक्त अमेरिका-ईरान बातचीत पर निवेशकों की नजरें टिकी हुई हैं। ऐसी खबर है कि दोनों देशों के बीच सीजफायर को 60 दिन के लिए बढ़ाने और महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को दोबारा खोलने पर अस्थायी समझौता तैयार हो गया है। इसे अभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी नहीं मिली है।

देश के कुछ बड़े शहरों में चांदी का भाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें