चांदी (Silver Rates) की कीमतों ने हाल में ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बनाया है। सिल्वर का प्राइस 86,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। अब इसके 1-1.25 लाख रुपये तक पहुंच जाने की उम्मीद जताई जा रही है। सिल्वर में तेजी का अनुमान लगाने वाले बुल्स के पास अपनी दलील है। 2022 में चांदी का भाव 13-14 डॉलर प्रति औंस तक गिर गया था। इसके लिए करीब 25-27 डॉलर पर रेसिस्टेंस था। लेकिन, हाल में इसने 30 डॉलर के लेवल को तोड़ दिया है। बुल्स का कहना है कि अब यह ऊंचाई के नए रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है।
