Get App

Silver Prices: चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी, MCX पर 6% तक उछले भाव; अब क्या करें निवेशक?

Silver Prices: चांदी की कीमतों में सोमवार 23 फरवरी को जोरदार उछाल देखने को मिला। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख किया, जिससे चांदी की कीमतों में तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव सोमवार को 2,67,673 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। यह पिछले बंद भाव से 5.82% की उछाल दिखाता है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 9:54 AM
Silver Prices: चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी, MCX पर 6% तक उछले भाव; अब क्या करें निवेशक?
Silver Prices: कॉमैक्स पर स्पॉट सिल्वर का भाव 86.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था

Silver Prices: चांदी की कीमतों में सोमवार 23 फरवरी को जोरदार उछाल देखने को मिला। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख किया, जिससे चांदी की कीमतों में तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव सोमवार को 2,67,673 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। यह पिछले बंद भाव से 5.82% की उछाल दिखाता है।

वहीं इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने 999 शुद्धता वाली चांदी का मानक भाव 2,50,314 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया। यह पिछले बंद के मुकाबले 2.26% अधिक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कॉमैक्स पर स्पॉट सिल्वर का भाव 86.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसमें 5.65% की तेजी दर्ज की गई।

क्यों बढ़ी कीमतें?

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और रूस-यूक्रेन बातचीत जैसे भू-राजनीतिक घटनाओं ने सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ाई है। हालांकि इस समय डॉलर की मजबूती का असर ज्यादा देखा जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें