Silver Price Today: आज मंगलवार 7 अप्रैल को चांदी के भाव में मामूली गिरावट रही। आज सुबह चांदी का भाव 100 रुपये कम हुआ है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,49,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का भाव 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां जानिये आज क्या रहा मंगलवार 7 अप्रैल को सिल्वर रेट।
