Get App

Silver Price Today: आज बुधवार को महंगा हुआ सिल्वर, दिल्ली-लखनऊ-पटना समेत इन 10 शहरों में क्या रहा 1 किलोग्राम चांदी का भाव

Silver Price Today: आज बुधवार 8 अप्रैल को चांदी के भाव में तेजी रही। चांदी का भाव 10,000 रुपये तक चढ़ गया है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,60,00 रुपये पर कारोबार कर रहा है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 08, 2026 पर 9:42 AM
Silver Price Today: आज बुधवार को महंगा हुआ सिल्वर, दिल्ली-लखनऊ-पटना समेत इन 10 शहरों में क्या रहा 1 किलोग्राम चांदी का भाव
Silver Price Today: आज बुधवार 8 अप्रैल को चांदी के भाव में तेजी रही।

Silver Price Today: आज बुधवार 8 अप्रैल को चांदी के भाव में तेजी रही। चांदी का भाव 10,000 रुपये तक चढ़ गया है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों  में चांदी का भाव 2,60,000 रुपये पर  कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का भाव 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये क्या रहा आज बुधवार 8 अप्रैल को सिल्वर रेट।

MCX पर सिल्वर रेट

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के ईरान के साथ जारी तनाव में दो हफ्ते के लिए हमले रोकने की घोषणा के बाद सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। इस फैसले से बाजार में थोड़ी राहत आई है और निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के मई 2026 वायदा भाव में करीब 6% की बढ़त हुई और यह 2,44,770 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। वहीं, जून 2026 डिलीवरी वाला सोना 2.4% बढ़कर 1,53,944 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 4.3% बढ़कर 76.08 डॉलर प्रति औंस हो गई। इसके अलावा प्लेटिनम और पैलेडियम की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें