Get App

Silver Price Today: आज 9 मार्च को हुई चांदी सस्ती, जानिये क्या रहा सिल्वर रेट

Silver Price Today: चांदी के भाव में आज 9 मार्च को मामूली गिरावट आई है। बीते हफ्ते की तुलना में कीमतें 100 रुपये तक कम हुई है। आज सोमवार 9 मार्च को दिल्ली के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Mar 09, 2026 पर 9:15 AM
Silver Price Today: आज 9 मार्च को हुई चांदी सस्ती, जानिये क्या रहा सिल्वर रेट
Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में 9 मार्च को गिरावट आई है।

Silver Price Today: चांदी के भाव में आज 9 मार्च को मामूली गिरावट आई है। बीते हफ्ते की तुलना में कीमतें 100 रुपये तक कम हुई है। आज सोमवार 9 मार्च को दिल्ली के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां जानिये आज सोमवार 9 मार्च को क्या रहा एक किलोग्राम चांदी का भाव। पिछले हफ्ते ही चांदी की कीमत में लगभग 10,000 रुपये की गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव करीब 83.40 डॉलर प्रति औंस है। साल 2026 के जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई थी।

क्यों आ रही है गिरावट

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद देश में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। यह संघर्ष तब शुरू हुआ जब 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजरायल पर हमले किए। इस तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है, लेकिन भारत में फिलहाल दाम नीचे आए हैं।

सोमवार 9 मार्च को ये रहा चांदी का भाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें